सासाराम, फरवरी 7 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिलिंग गुणवत्ता व बकायेदार उपभोक्ताओं की जांच को लेकर चलाये जा रहे निरंतर विशेष अभियान के तहत दिनारा मे एक राइस मील संचालक पर जुर्माना लगाते हुए विद्युत बोर्ड द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। सहायक विद्युत अभियंता राजकुमार ने बताया कि गिरधरियां निवासी व औद्योगिक उपभोक्ता लालबहादुर सिंह द्वारा ट्रान्सफॉर्मर के एलटी टर्मिनल में अतिरिक्त तीन फेज तार जोड़कर मीटर को बाइपास करते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जिसके आलोक में संबंधित व्यक्ति पर 12,33,424 राजस्व की क्षति जुर्माना लगाया गया है। फोटो नंबर-30 कैप्शन- गिरधरिया गांव में बिजली डिस्कनेक्ट करते विद्युत कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...