धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। बिजली चोरी में बुधवार को 64 लोग पकड़े गए। 17 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद सर्किल में 353 जगहों पर अभियान चलाकर 25 लोग पकड़े गए। चार लाख 76 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। वहीं चास सर्किल में 296 जगहों पर अभियान चलाकर 39 लोग पकड़े गए। 12 लाख 74 हजार रुपए जुर्माना लगाते प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अपने-अपने क्षेत्र का सहायक अभियान कर रहे थे। इस दौरान पुलिस बल काफी संख्या में शामिल थे। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...