आदित्यपुर, अप्रैल 29 -- चांडिल, संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू पुनर्वास स्थल में छापेमारी अभियान चलाया गया। बिजली चोरी के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही करीब एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। छापेमारी अभियान में कनीय अभियंता बलराम हांसदा, लाइनमैन नंद किशोर राय, आनंद तिड़ू आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से बिजली जलाने पर 10 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज,आर्थिक जुर्माना भी लगा यह भी पढ़ें- उर्जा चोरी मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- अवैध तरीके से बिजली चोरी को लेकर पांच पर प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...