मधुबनी, अगस्त 9 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र के सोनमती गांव में स्मार्ट मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बाबूबरही के सहायक विद्युत अभियंता ई. संजीत कुमार ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार 7 अगस्त को एसटीएफ अंचल, दरभंगा के निर्देश पर निगेटिव डिस्कनेक्टेड स्मार्ट मीटर वाले परिसरों की जांच के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान सोनमती गांव निवासी सुकन सिंह के परिसर में स्मार्ट मीटर संख्या 3048152 निगेटिव डिस्कनेक्टेड पाया गया। आरोप है कि मीटर से पहले एलटी मेन सर्विस तार को काटकर बाईपास तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच में परिसर का विद्युत भार 8.28 केवीए और कनेक्टेड भार 9.776 केवीए पाया गया। विभाग ने बिजली चोरी से कंपनी को 5,61,867 र...