मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए मुजफ्फरपुर सर्किल की सभी शाखाओं में मंगलवार को एक साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। दिनभर में अधिकारियों की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुजफ्फरपुर पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि बिजली चोरी मामले में 406 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ईस्ट शाखा में 27, सकरा में 16, ढोली में 17, मोतीपुर में 27, सरैया में 38, मुजफ्फरपुर पश्चिमी में 24, माड़ीपुर में 3, सरैयागंज में 5, कल्याणी में 18, एमआईटी में 6, रामदयालू में 5, एसकेएमसीएच में 33, अर्बन-2 डिवीजन में 38 समेत सीतामढ़ी, पुपरी व शिवहर मिलाकर 406 प्राथमकिी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.