लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। मुख्य अभियंता मध्य जोन के निर्देश पर रेड टीम ने बालागंज, ठाकुरगंज, चौक और ऐशबाग में बिजली चोरी की सूचना पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान ने 10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अमौसी क्षेत्र में सात उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया। मध्य क्षेत्र के पीआर एंड एडमिन रेड के अनुसार जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमे मो. नसीर निवासी नादान महल रोड, नुरुल हसन निवासी टिकैतगंज, खुशीराम निवासी रामनगर, मो. राशिद, निवासी मिश्रीबाग ठाकुरगंज, मो जमाल निवासी बरफखाना, मुन्नालाल पाण्डेय निवासी राधाग्राम, मो. इरफान निवासी जलनिगम रोड, जुल्फिकार हुसैन और वकार हुसैन निवासी थवाई टोला शामिल हैं। यह भी पढ़ें- तीन लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर अमौसी क्षेत्र में पप्पू, निवासी भ...