मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- देवरियाकोठी, एसं। पारू प्रखंड के विभिन्न गांव में चोरी से बिजली जलाने के मामले को लेकर विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कनीय अभियंता ने कमलपुरा गांव निवासी मो. मुस्तकीम, कमलपुरा पूर्वी टोला निवासी उपेंद्र सहनी, कमलपुरा मठिया के मो. जमील, केशोपुर बभनगांव निवासी ब्रजेश राय, पिंटु मिश्रा, रामशृंगार पांडेय, कोइरिया निजामत गांव के ललिता कुंवर, जयमलडुमरी गांव के मो. मुस्लिम, दीपक सिंह, संतोष सिंह, तेजाडुमरी गांव दिनेश सिंह, पंदेह गांव के छोटेलाल पंडित, बैजलपुर गांव के हीरालाल राय व चतुरपट्टी गांव निवासी गनौर पंडित को बिजली चोरी में आरोपित किया है। जेई ने बताया कि इन लोगों पर बिजली बिल बकाया था। इनको नोटिस देते हुए इनके घर का कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाबजूद ये लोग चोरी से बिजली ...