बक्सर, मार्च 19 -- डुमरांव/सिमरी, एक संवाददाता। सिमरी थाना क्षेत्र में दुल्लहपुर और बलिहार गांव में बिजली कंपनी की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ। सहायक विद्युत अभियंता अर्जुन वर्मा और कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान दुल्लहपुर और बलिहार गांव के कुल 12 घरों की जांच की गई। जहां बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली कंपनी ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही राजस्व की क्षति होने के कारण चोरी में शामिल उपभोक्ताओं पर कुल 9,35,060 रुपये का जुर्माना लगाया है। सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कहा कि वैध कनेक...