कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। सर्दी में कुछ दिनों तक बिजली की छापेमारी अभियान में सुस्ती के बाद पिछले दो दिनों में फिर से साइकिल मार्केट और जीआईसी सबस्टेशन के क्षेत्रों में केस्को की रेड टीम ने अभियान चलाया। इसमें 11 लोगों पर बिजली चोरी करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। कर्नलगंज निवासी हाजी अंसार अहमद, सादात खान, सरफराज खान, शमीम अख्तर, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद शीबू, गम्मू खां हाता की नसरीन बानो, कंघी मोहाल के जीशान, शकीला बेगम, नजमा, सरसैया घाट के महेश पाल और निराला नगर की मंजू खत्री पर परेड स्थित केस्को के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.