मुंगेर, मार्च 12 -- असरगंज,निसं.। बिजली चोरी के विरुद्ध असरगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। टीम ने जांच के दौरान सजुआ गांव निवासी नीरज कुमार के परिसर में मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर 74,249 रुपए इसी तरह चौरगांव गांव में सुकारु बिंद पर 36212 रुपए रमेश बिंद पर 30944 रुपए मुन्नी देवी पर 42,946 रुपए रोहित बिंद पर 15,900 रुपए गौरी देवी पर 19,113 रुपए और बुधु बिंद पर 38, 018 रुपए का जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...