बगहा, जनवरी 15 -- मैनाटाड़ । भंगहा थाना क्षेत्र के सबेया और भंगहा गांव में बिजली चोरी को लेकर सत्रह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें सबेया गांव के करीमन महतो ,केदार महतो,कृष्णावती देवी ,शकुंतला देवी ,धूपदेव गिरी ,प्रद्युम्न गिरी, वशिष्ठ गिरी ,छठू राउत और भंगहा के आफताब मियां, करण कुमार ,अमर कुमार, रिपु बर्नवाल ,अमित शर्मा, नागेंद्र कुमार ,इरफान मियां और प्रमोद कुमार को नामजद किया गया है। बिजली जेई देव ऋष के आवेदन पर यह कारवाई की गयी है।आवेदन में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने और विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गयी है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...