बेगुसराय, मार्च 17 -- वीरपुर। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तिलरथ द्वारा कनीय विद्युत अभियंता केशव कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 5 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया। इसमें मैदा बभनगामा की इन्द्रासन देवी पर 16 हजार 326 रुपए,सहुरी की माला देवी पर 17 हजार 840 रुपए,इसी गांव के राम उद्गार महतो पर 8 हजार 509 रुपए, सुनील पासवान पर 3 हजार 26 रुपए और वीरेंद्र महतो पर 7 हजार 441 रुपए का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...