मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- सरैया। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सरैया के जेई मुकेश कुमार ने बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। मणिकपुर निवासी मदन ठाकुर की 2021 में बिल बकाया रहने पर बिजली काटी गई थी। उसपर 65,948 रुपए फाइन किया गया। उधर, वीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह व राजू सिंह पर 81057 रुपये, उसी गांव के रंजीत सिंह पर 113867 रुपये, ललन कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह सहित तीनों भाइयों पर संयुक्त रूप से 83731 रुपये तथा माणिकपुर निवासी रामेश्वर साह के ऊपर 1,08,050 रुपये का फाइन किया गया। मामले में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियान में एसटीएफ पटना की टीम के साथ जेई मुकेश कुमार, लाइनमैन रविशंकर कुमार, मानवबल अर्जुन कुमार, पंकज कुमार व रूपेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.