बिजली चोरी में पकड़ने पर हंगामा, 12 पर केस
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चौक इलाके में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ लेसा और विजिलेंस टीम ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने जब अचानक छापा मारा, तो पाया कि ज्यादातर घरों में सीधे पोल से कटिया लगाकर एसी और कूलर धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे। अधिकारियों के निर्देश पर जब बिजली कर्मचारियों ने पोल से इन अवैध कनेक्शनों को काटना शुरू किया, तो स्थानीय लोग भड़क गए और मौके पर भारी हंगामा करने लगे। भारी विरोध के बावजूद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- कटिया लगाने पर चार लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज इस मामले में टीम ने भोले नाथ, सोनी, इरफान, मो. मुंतियाज, नौसीन सिद्दीकी, मुन्ने, आलिया, जीनत, सलीम, गुलशन, शबा और सायरा सहित कई आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.