मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। गर्मियों के मौसम में बढ़ते हुए विद्युत लोड, ऊर्जा खपत एवं विद्युत चोरी की संभावनाओं को देखते हुए शुक्रवार को उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के नेतृत्व में नगर के गणेशगंज, छोटा मिर्जापुर, मकरी खो, बुंदेलखंडी, धुंधीकटरा, कटरा, इमलहा एवं टेढ़ी नीम आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 15 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें विद्युत चोरी के नौ मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान उपभोक्ताओं से बिजली चोरी करने से बाज आने की अपील की गई। अन्यथा की स्थिति में पकड़ने जाने पर कार्रवाई करने करने भी चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में 17 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई विद्युत चेकिंग अभियान में अवर अभियंता मुकेश कुमार, विनय गुप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.