रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में बिजली चोरी के एक मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। विशेष सत्र न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है। 24 जनवरी 2023 को सैजना लालपुर, कोतवाली किच्छा क्षेत्र में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम में अवर अभियंता भुवन चंद्र उप्रेती, उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी और लाइनमैन मोहन घई शामिल थे। ग्राम सैजना में जांच के दौरान टीम ने पाया कि मोहम्मद हनीफ अपने परिसर के पास स्थित एलटी विद्युत पोल से दो-कोर केबल के माध्यम से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा था। इस पर टीम ने कोतवाली किच्छा में विद्युत अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश सिकंदर कुमा...