बिजली चोरी में दी गई छूट पर एक बार फिर उठे सवाल
लखनऊ, अगस्त 30 -- एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में बिजली चोरी के लिए लगे जुर्माने में छूट पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि जtब चोरी पर जुर्माना माफ किया जाएगा तो चोरी पर लगाम कैसे लगेगी? उन्होंने बिजली चोरी पर केवल अभियंताओं को दोषी ठहराए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण का प्रावधान है। इसके उलट दो साल पहले ओटीएस में बिजली चोरी के राजस्व निर्धारण में 65 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी। उन्होंने कहा कि जब ऐसे मामलों में छूट दी जा रही थी तो क्यों नहीं सोचा गया कि इससे बिजली चोरी करने वालों को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में चोरी पर अंकुश लगाना और मुश्किल हो जाएगा? बिजली चोरी करने वालों को राजस्व में छूट देना ईमानदार उपभोक्ताओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.