दरभंगा, मार्च 16 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के कोरा एवं मोहनपुर में बिजली चोरी के खिलाफ चले अभियान में तीन उपभोक्ताओं के घर बिजली की चोरी पकड़ी गई। विभागीय जेई राम रतन कुमार ने इस मामले में तीनों के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद वे चोरी कर बिजली जला रहे थे। छापेमारी के दौरान टीम ने बिजली की चोरी पकड़ी है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनी बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 15 बकायेदारों का काटा बिजली कनेक्शनबेनीपुर। बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने के चलते विद्युत विभाग ने शहरी क्षेत्र के 15 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेद रविवार को किया है। शहरी जेई राजीव कुमार ने बताया कि बहेड़ा में पांच, नवादा व हनुमाननगर में चार-चार एवं करह...