रांची, दिसम्बर 24 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू में बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में तीन लोगों को बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। इन पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसबीएल कालोनी काठीट़ांड़ के गीता देवी, छोटन साहू, चरण साहू तीनों पर 18-18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान में रांची से आई टीम शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...