आरा, मार्च 18 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के मथुरापुर गांव में बिजली चोरी के मामले में बिजली कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की है। कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कुल तीन लोगों पर अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने का मामला पाया गया है। सभी मामलों में विभाग ने फाइन लगाने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कनीय अभियंता के अनुसार स्व बलि सिंह के पुत्र चंद्रदेव सिंह पर Rs.58,800 रुपये का फाइन लगाया गया है। नन्द किशोर सिंह के पुत्र अशोक सिंह पर Rs.21,870 का फाइन निर्धारित किया गया है। राम तवक्या सिंह के पुत्र शंभू सिंह पर Rs.28,883 रुपये का फाइन लगाया गया है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। कनीय अभियंता ने लोगों से अपील की है कि अवैध ढंग से बिजली का उपयोग न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई...