बिजली चोरी में तीन धराये, लगाया गया जुर्माना
बिहारशरीफ, जून 12 -- बिजली चोरी में तीन धराये, लगाया गया जुर्माना चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड की लोहान पंचायत के भुसडी गांव में बिजली विभाग की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा गया। उन सभी पर जुर्माना लगाते हुए थाने में एफआईआर करायी गयी है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के जेई राज कुमार राम द्वारा ओमप्रकाश , मनोज , और सदानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। ओमप्रकाश पर 49212 रुपया, मनोज यादव पर 56791 रुपया और सदानंद पर 10220 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में तीन धराये, लगाया गया जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.