गाजीपुर, अप्रैल 14 -- खानपुर। एंटी पावर थेफ्ट अभियान के तहत सिंगारपुर, सोनियापार और भुजहुआ गांव में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जेई प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित उपभोक्ता मीटर के बाहर से बाईपास कनेक्शन कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। तीनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- रौशनगंज में बिजली चोरी में छह पर एफआईआर, 2 लाख 32 हजार जुर्माना यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करने वाले तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.