आरा, मार्च 10 -- तरारी, संवाद सूत्र। बिजली चोरी किये जाने की ऑनलाइन शिकायत मिलने पर जेई के नेतृत्व में वित्त कर्मियों ने मंगलवार को भदसेरा, चकिया और नवाडीह गांवों में धावा बोल औचक निरीक्षण किया गया। विद्युत प्रशाखा तरारी के कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि जांच-पड़ताल के क्रम में भदसेरा निवासी शिवराज सिंह, चकिया निवासी दयानंद सिंह, नवनीस कुमार और नवाडीह निवासी नईम अंसारी, रितेश कुमार और राजाराम राम को अपने घर में अवैध ढंग से बिजली चोरी उपयोग करते पाया गया। इन लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना तरारी और सिकरहटा में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...