रुडकी, दिसम्बर 5 -- बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने शुक्रवार को खेलपुर गांव में छापेमारी की। टीम को गांव में आते देख लोगों में हड़कंप मच गया और कई ग्रामीण अपने केबल उतारने में जुट गए। टीम के मौजूद रहने तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम के लौटते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने छह लोगों को मौके पर ही बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने उनके केबल भी जब्त कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...