मधुबनी, मई 10 -- रामलखन यादव लखनौर। लखनौर थाना के इमामबाड़ा लखनौर गांव में चार लोगों ने अवैध रूप से विद्युत उर्जा उपभोग कर नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को 185765 रुपये राजस्व का क्षति पहुंचाया है। उच्चाधिकारी द्वारा गठित छापेमारी दल ने शुक्रवार को चार लोगों को चोरी से विद्युत उर्जा उपभोग करते पकड़ा है। लखनौर के कनीय विद्युत अभियंता रणजीत कुमार ने थाने को प्रेषित आवेदन में कहा है कि लखनौर इमामबाड़ा गांव में चोरी से विद्युत उर्जा उपभोग कर रोहित पासी ने 51299 रुपये, श्रवण पासी ने 19333 रुपये,बच्चेलाल साहु ने 49226 रुपये तथा मो सकील ने 65907 रुपये राजस्व का क्षति बिजली विभाग को पहुंचाया है। उच्चाधिकारी द्वारा गठित छापेमारी दल में मधेपुर के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार, लखनौर के कनीय विद्युत अभियंता रणजीत कुमार तथा विद्युत क...