बिजली चोरी में चार धराये, 43 हजार का लगा जुर्मान
बिहारशरीफ, मई 22 -- बिजली चोरी में चार धराये, 43 हजार का लगा जुर्माना चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड के एकरामा पंचायत के रजौरा और बेलखुंडी गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन सबों पर 43 हजार 177 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही थाने में एफआईआर भी करायी गयी। बिजली विभाग के जेई राजकुमार ने बताया कि रजौरा के कृष्णनंदन प्रसाद पर 32,900 रुपया और कमलेश पर 4946 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जबकि, बेलखुंडी की बबिता देवी पर 2097 रुपए और चांदनी देवी पर 3034 रुपये का जुर्माना लगाया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.