रुडकी, मार्च 7 -- मंगलौर। ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अवर अभियंता सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा आसफनगर गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जहां चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...