आरा, मई 11 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के नवादा गांव में बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कनीय अभियंता चंदन कुमार के द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार नवादा गांव निवासी जगनारायण यादव का पुत्र कुंवर यादव अपने खेत में अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर रहा था। इसके बाद विभाग ने आरोपित पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की है। उसके खिलाफ सहार थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...