मुंगेर, मार्च 20 -- हवेली खड़गपुर, एसं.। हवेली खड़गपुर विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार साह के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के चमनगढ़ में छापेमारी की गई। बिजली चोरी करते पाए गए एक व्यक्ति पर हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि बिजली चोरी मामले में चमनगढ़ निवासी मुनेश्वर मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। साथ ही मुनेश्वर मिश्रा पर 66122 रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...