हजारीबाग, दिसम्बर 14 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बिजली विभाग ने विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अरुण प्रसाद घंघरी निवासी अब्दुल फारुख कोनहारा खुर्द निवासी, महेश ठाकुर, योगेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, रामेश्वर धोबी बरवां निवासी, राजेन्द्र यादव, जयकुमार पाण्डेय, पर्नव पाण्डेय गैडा निवासी, सहादत अंसारी, सद्दाम अंसारी, मिन्हाज मियां, रफीक अंसारी, मुमताज अंसारी, इरफान अंसारी बसरामो निवासी को विद्युत उर्जा चोरी करते पकड़ा गया। उन सभी लोंगो पर क्षतिपूर्ति को लेकर विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद के मुताबिक विद्युत चोरी रोकथाम को लेकर अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.