मुंगेर, जून 20 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के राजडीह गांव में छापेमारी की। जांच के दौरान राजडीह निवासी सुबोध यादव को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रंजीत कुमार ने टेटिया बंबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में संबंधित उपभोक्ता पर 67,890 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...