मुंगेर, मार्च 12 -- टेटियाबंबर, एसं.। बिजली चोरी मामले में अलग-अलग गांवों के कुल पांच लोगों पर गंगटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गंगटा थाना पुलिस ने बताया कि, टेटिया बंबर विद्युत विभाग के जेई रंजीत कुमार के आवेदन पर महुली निवासी सुनील साह, मथुरा निवासी मंजू देवी पति उमेश दास पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही क्रमश: 29800 एवं 48000 रुपए जुर्माना लगाया गया है। वहीं हवेली खड़गपुर विद्युत विभाग के जेई अमित कुमार ने आवेदन देते हुए जमघट निवासी संजू देवी पति ललन यादव, जमघट निवासी सपना कुमारी पति रामजीवन मांझी एवं खोटाटिकुल निवासी दिलीप सिंह विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है एवं क्रमश: 85000, 30000 एवं 18000 रुपए जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.