खगडि़या, फरवरी 13 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि बिजली चोरी को लेकर महेशखूंट थाना में दो लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। बिजली विभाग के जेई निरंजन कुमार के आवेदन पर सपहा गांव के एक व्यक्ति पर 13 हजार नौ सौ 95 रुपये तथा नया बजार निवासी एक व्यक्ति पर 12667 रुपये का जुर्माना करते हुए मामला दर्ज किया गया। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...