हाजीपुर, मई 16 -- थाना क्षेत्र के चकिया गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी कर चोरी से बिजली जला रहे दो लोगों को पकड़ा है। इस मामले में विभाग के कनीय अभियंता ललित कुमार द्वारा थाने में दर्ज कराये प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर चकिया गांव निवासी लालबाबू सिंह के यहां छापेमारी किया तो उनके द्वारा सीधे पोल से टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा का चोरी की जा रही थी। जिससे विभाग को काफी क्षति हुई है। उसके उपर 23 हजार 392 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं उसी गांव में विपिन सिंह के यहां छापेमारी किया तो उसके द्वारा भी सीधे पोल से टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी,जिस पर 11 हजार 909 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी दल में दीपक कुमार, गोलु कुमार, गौतम कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्द...