बांका, फरवरी 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलने के बाद भी बिजली चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्रम में विद्युत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर शंभूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें कैथा, धरमपुर सहित अन्य गांवों में चार लोगों के खिलाफ करीब चार लाख रुपए की विद्युत उर्जा चोरी करने के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। विभाग के अधिकारियों ने अवैध तरीके से चोरी छिपे बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ करीब चार लाख का राजस्व नुकसान होने की बात कही है। छापेमारी दल में कनीय अभियंता राजीव कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ...