सीवान, फरवरी 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम पंचायत के गांव में विगत 19 फरवरी को हुसैनगंज के कनीय विद्युत अभियंता इंद्रजीत सिंह के द्वारा जेएलएम अवधेश कुमार एवं मानव बल मुकेश कुमार साहनी व अरविंद तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान गांव की एक महिला को बिजली चोरी करने के मामले में चिन्हित कर उनके विरुद्ध हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में दिए गए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सीवान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर विद्युत चोरी के विरुद्ध टीम गठित की गई। जब गठित टीम बड़रम पहुंची तो पाया कि उक्त महिला द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। महिला के विरुद्ध हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.