बिजली चोरी पर 21 के खिलाफ केस
नोएडा, मई 8 -- नोएडा, उदय सिंह। विद्युत निगम के प्रवर्तन दल ने अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। विद्युत निगम की दो टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 21 परिसरों में बिजली चोरी मिली। इन परिसरों में 52 किलोवाट की बिजली चोरी मिली। इनके लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की सेक्टर-63 बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विद्युत निगम के अधीशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया कि जिले के अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिजली चोरी करते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रबुपुरा क्षेत्र के बनकापुर बिजली उपकेंद्र क्षेत्र के कानपुर गांव में जांच अभियान चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल प्रभारी सरिता रानी, अवर अभियंता सुशील कुमार, अवर अभियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.