सहरसा, मई 8 -- पतरघट। विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने को लेकर गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कनीय विद्युत अभियंता स्वराज आनंद ने बताया कि सहायक अभियंता (एसटीएफ) सहरसा बंतोष कुमार के नेतृत्व में गठित दल ने पस्तपार थाना क्षेत्र के किशनपुर पंचायत में सात तथा पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत में तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- बिजली की चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान तेज, हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...