रुद्रपुर, मार्च 27 -- गदरपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम और विभागीय अधिकारियों ने गदरपुर क्षेत्र के राजपुरा कॉलोनी, राजपुरा नंबर एक, मझरा झुन्नी में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने गदरपुर थाने में राजपुरा नंबर एक निवासी गुरदास सिंह, कुलवंत कौर, हरजीत कौर, एकतार सिंह, वीरेंद्र सिंह और बिशन सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी अभियान में सहायक अभियंता सतर्कता अमित आर्या, अवर अभियंता मेहताब अली, लाइनमैन बबली शर्मा, दीपक कुमार, राजेश और मनीष सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.