जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- बिजली चोरी पर कार्रवाई: नारायणपुर व दलदला गांव के 05 लोगों पर मामला दर्ज नारायणपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलदला और नारायणपुर गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ नारायणपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। कनीय विद्युत अभियंता (करमाटांड़ विद्युत आपूर्ति प्रशाखा) शशिकांत मुर्मू द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 138/2025 दर्ज हुई है। अभियंता ने बताया कि छापेमारी के दौरान नारायणपुर निवासी कांशीनाथ पंडित और दलदला निवासी सदानंद मंडल, प्रेम मंडल, सुभाष मंडल तथा रंजीत कुमार दां को अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करते पाया गया। बिजली चोरी की पुष्टि होने पर विभाग ने सभी आरोपितों के खिलाफ नारायणपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.