आरा, मार्च 19 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के बरूही गांव में बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। कनीय अभियंता ने बताया कि जांच के दौरान दो उपभोक्ताओं की ओर से अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने का मामला सामने आया। इसके बाद विभाग ने दोनों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, बरूही गांव निवासी अवधेश चौधरी की पत्नी तारामुनी देवी पर 22,297 रुपये और राजेंद्र चौधरी की पत्नी सरस्वती देवी पर 12,727 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों के खिलाफ सहार थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.