बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज। बिजली विभाग ने गत दिनों बिल की बकाया राशि का भुगतान न करने पर नथपुरा गांव में बाकीदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे। सोमवार को अवर अभियंता सोमप्रकाश एवं टीजी टू गौरव कुमार की टीम ने गांव में कनेक्शनों की जांच की। जांच में दस उपभोक्ताओं के घरों में बकाए में कनेक्शन कटने के बाद केबल से बिजली का उपयोग होते मिला। जेई ने इन उपभोक्ताओं के खिलापॅऊ 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जांच करने वाली टीम संविदा लाइनमैन करन सिंह, रवि राठौर, गुच्छन खां एवं हरिओम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...