रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने रम्पुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 17 जून को एसडीओ अन्नू अरोरा, सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, अवर अभियंता उमेश सिंह राणा और लाइन कर्मी संजय की टीम ने जांच के दौरान सुबोध गुप्ता के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। मौके से करीब 12 मीटर केबिल बरामद कर सील की गई। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...