नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- यूपी के लखनऊ के सआदतगंज में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम को अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। टीम जब चेकिंग कर रही थी, तभी किसी ने बाहर खड़ी कर्मचारियों की बाइकों के लॉक में बालू और फेवीक्विक डाल दिया। इससे सभी बाइकों के लॉक जाम हो गए। हालात ऐसे बने कि कर्मचारियों को अपनी बाइकें ई-रिक्शा पर लादकर ले जानी पड़ीं। घटना के बाद बिजली विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम के साथ खेला हो गया। दरअसल, शुक्रवार को चावल वाली गली में चेकिंग अभियान के दौरान अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों की बाइकों के लॉक में बालू और फेवीक्विक डाल दी। इससे सभी बाइकों के लॉक जाम हो गए। जांच पूरी कर जब कर्मचारी वापस लौ...