बिजली चोरी पकड़ने गए जेई की घर में बंद करके जमकर धुनाई, पुलिस ने पहुंचकर बचाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- यूपी के अंबेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता को कमरे में बंद कर मारपीट करने और उनका मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। जेई की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेई को बचाया। जेई को बाहर निकाला। जेई की तहरीर पर पुलिस ने पख्खनपुर बिछैला गांव निवासी रामबहादुर, उसके पुत्र रोहित और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर तैनात अवर अभियंता प्रभाकर मौर्य ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे उन्हें पख्खनपुर बिछैला निवासी रामबहादुर के व्यावसायिक विद्युत संयोजन पर अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। वह संविदा कर्मी आलोक सिंह, धीरज शर्मा और चालक अबरार के साथ परिसर की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.