गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अकील आलम और कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने सोमवार को अपने अधीनस्थ्य अधिकारियों और कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठक कर बिजली चोरी को हर कीमत पर रोकने का निर्देश दिया। इसके पूर्व वीडियो कांफ्रेंसिंग से जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने विभागीय अधिकारियों को बिजली की चोरी रोकने के साथ रेवन्यू बढ़ाने का टास्क दिया। कहा कि रेवन्यू बढ़ाएं। बकायेदारों पर कार्रवाई करें। निरीक्षण कर देखें कि कहीं बिजली चोरी तो नहीं हो रही है, ऐसे में फौरी कार्रवाई करें। बैठक में एसडीओ, जेई आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...