गया, दिसम्बर 19 -- राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हर महीने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी है। बावजूद शेरघाटी में बिजली चोरी नहीं थम रही है। इसी वर्ष एक अगस्त से बिजली बिल में छूट का सरकार का यह निर्णय लागू हुआ है और शेरघाटी डिवीजन के करीब एक लाख 83 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने मिलने वाले जीरो बिल के रूप में इसका सीधा फायदा मिल रहा है। शेरघाटी के सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) लालमोहम्मद अंसारी ने बताया कि बिजली बिल में हर महीने छूट दिए जाने के बावजूद बिजली की चोरी की जा रही है। हाल के डेढ़ महीनों के दौरान विद्युतकर्मियों की जांच में पाया गया है कि बकाया बिल का भुगतान नहीं करने के कारण जिन उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई थी, उनलोगों ने भुगतान किए बगैर मुख्य विद्युत लाइन में टोंका फंसाकर बिजली का उपयोग करना जारी रखा था। इसके अलावा कुछ उप...