बदायूं, मार्च 26 -- जिले में बिजली चोरी अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ विद्युत निगम की ओर से एंटी थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। चेकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई है। अवर अभियंता हरीश कुमार की तहरीर पर प्रवर्तन टीम ने गांव जलालपुर थाना कादरचौक निवासी अजयपाल को घरेलू परिसर में मीटर से पहले इनकमिंग तारों में कट लगाकर अतिरिक्त तार जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा, जहां करीब 1005 वाट का अवैध भार मिला। इसी कार्रवाई में गांव नीवली थाना उघैती निवासी राजेश अपनी आटा चक्की पर एलटी लाइन से केबिल जोड़कर लगभग 5595 वाट का अवैध उपयोग करते पाए गए। दोनों मामलों में मौके पर चेकिंग रिपोर्ट तैयार की गई और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य सं...