बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं, संवाददाता। विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी के सात मामले पकड़े। पोल और भूमिगत केबिल में कटिया जोड़कर बिना मीटर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी मामलों में एंटी पावर थेफ्ट थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत उपकेंद्र कार्यशाला के अवर अभियंता अवनीश सिंह टीम के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने डीएम चौराहे के पास स्थित अस्थायी चाय की दुकान पर पहुंचे, जहां चोरी से बिजली चलाई जा रही थी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि विनोद कुमार पुत्र रमेश पाल निवासी नगला भगवन कासगंज अवैध केबिल के जरिए बिजली का उपयोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर अवैध केबि...