मधुबनी, मार्च 22 -- लखनौर, निप्र।आर एस थाना के दीप गांव में बिजली चोरी के मामले में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। लोगों ने अवैध रूप से विद्युत उर्जा उपभोग कर विभाग को 165051 रुपये राजस्व का क्षति पहुंचाया है। उच्चाधिकारी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने गुरुवार को दीप गांव में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार लोगों को अवैध रूप से विद्युत उर्जा चोरी कर उपभोग करते पकड़ा। लखनौर के कनीय विद्युत अभियंता रणजीत कुमार ने कहा कि विद्युत सम्बद्ध विच्छेद रहने के बाद अवैध रूप से विद्युत उर्जा उपभोग कर नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को दीप गांव के स्व सुरेन्द्र प्रधान की पत्नी मनार देवी ने 32605 रुपये, कमलदेव पासवान ने 34461 रुपये,कारी पासवान ने 40163 रुपये तथा घुरन यादव ने 57822 रुपये राजस्व का क्षति पहुंचाया है। छापेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.